Friday, May 15, 2020

Past Indefinite Tense in Hindi-Simple past Tense Structure


Past Indefinite Tense in Hindi-Simple past Tense Structure



Past Indefinite Tense in Hindi-simple past tense in Hindi
past indefinite tense in Hindi



दोस्तों, आज हमलोग Past Indefinite Tense या Simple Past Tense के बारे में पढ़ेंगे दोस्तों Past Indefinite Tense पढ़ने से पहले मैं आपलोगों को Past Tense के सभी प्रकार को बताता हूँ-


Past Tense के चार प्रकार होते हैं-

1.  Past Indefinite Tense या Simple Past Tense
2.  Past Imperfect Tense या Past Continuous Tense
3.  Past Perfect Tense
4.  Past Perfect Continuous Tense

दोस्तों मैं आपको बता दूँ कि इससे पिछले आर्टिकलों में हमने Present Tense के सभी प्रकारों के बारे में पढ़ था। दोस्तों Present Tense, Tense के पहला प्रकार होता है। Tense के तीन प्रकार होते है-Present Tense, Past Tense, Future Tense. दोस्तों अगर Tense के बारे इसी पेज पर पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।


आपलोगों को ये भी जरूर पढ़ना चाहिए-


दोस्तों आज के इस आर्टिकल में Past Tense के पहले प्रकार Past Indefinite Tense या Simple Past Tense के बारे में आसान भाषा में पढ़ेंगे तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए शुरू करते हैं।
Past Indefinite Tense in Hindi-simple past tense in Hindi
past indefinite tense in Hindi


दोस्तों सबसे पहले हम जनेनेगे Past Indefinite Tense को पहचानते कैसे हैं।

पहचान:-

जिस हिन्दी वाक्य के क्रिया के अंत में था /थी /थे अथवा धातु + आ /ई /ए + (था /थी /थे ) राहत है तो ऐसे हिन्दी वाक्यों का अनुवाद Past Indefinite Tense में किया जाता है। ऐसे वाक्यों से ये पता चलता कि कार्य भूतकाल में किसी समय में समाप्त हो गया। जैसे-

मैं गया / मैं गया था।
तुमने खेला।
वे लोग आए।
वह पटना गया।
मैंने एक पत्र लिखा।
उसने मेरी मदद की।
उसने मुझे गाली दी थी।
मैं स्कूल गया।
सीता ने रोटी खाई।
वह मेरे पास आया।

ऐसे वाक्यों को इंग्लिश मे बनाते समय सबसे पहले subject को लिखा जाता हैं फिर उसके बाद verb के दूसरे रूप को लिखा जाता है।


बनाने का नियम:-

Subject + V2

जैसे:- उपर मे दिए वाक्यों को बनाते हैं-

मैं गया / मैं गया था।        I went.
तुमने खेला।                You played.
वे लोग आए।               They came.
वह पटना गया।             He went to Patna.
मैंने एक पत्र लिखा।         I wrote a letter.
उसने मेरी मदद की।         He helped me.
उसने मुझे गाली दी थी।      He abused me.
मैं स्कूल गया।              I went to School.
सीता ने रोटी खाई।          Sita ate bread.
वह मेरे पास आया।          He came to me.

दोस्तों यहाँ Subject कोई भी Person हो Singular Number हो या Plural Number हो उसके साथ आने verb हमेशा verb का दूसरा ही रूप होता है। आइए एक तालिका से देखते हैं-

Person
Singular
Plural
First Person
I ate.
We ate.
Second Person
You ate.
You ate.
Third Person
He /She /It /Ram ate.
They /The boys ate.

दोस्तों अब हम Past Indefinite Tense के Negative Sentence और Interrogative Sentence के बारे में जानेंगे।

Negative Sentence:-

ऐसे वाक्य जिनसे नकारात्मक बोध होता हो उसे Negative Sentence कहते हैं। जैसे कुछ वाक्यों को देखते हैं-
मैं ने नहीं खाया।
उसने नहीं पढ़ा।
तुमने नहीं खाया था।
लड़के स्कूल नहीं गए।
उनलोगों ने कोशिश नहीं की।
वे मेरी मदद करना नहीं चाहते थे।
तुम उसे मारना नहीं चाहते थे।
मैंने नहीं देखा।
राम ने नहीं खाया।

ऐसे वाक्यों को इंग्लिश मे अनुवाद के लिए हम सबसे पहले Subject को रखते हैं फिर उसके बाद did not फिर उसके बाद verb का पहला रूप लिखते हैं।

बनाने का नियम – Subject + did not + v1

जैसे उपर दिए वाक्यों को बनाते हैं-

मैंने नहीं खाया।                 I did not eat.         
उसने नहीं पढ़ा।                 He did not read. 
तुमने नहीं खाया था।             You did not eat.
लड़के स्कूल नहीं गए।            The boys did not go to school.
उनलोगों ने कोशिश नहीं की।       They did not try.   
वे मेरी मदद करना नहीं चाहते थे।   They did not want to help me.
तुम उसे मारना नहीं चाहते थे।      You did not want to kill him.
मैंने नहीं देखा।                   I did not see.
राम ने नहीं खाया।                Ram did not eat.

Interrogative Sentence: - जिस वाक्य से किसी से कोई प्रश्न पूछता है उस वाक्य को Interrogative Sentence कहते हैं। जैसे-

क्या मैंने खाया?
क्या लड़के स्कूल गए?
क्या आपने कोशिश की?
क्या राम पढ़ाना चाहता था?
क्या तुमने गाली नहीं दी?
क्या मैंने खाया?
क्या तुमने खेला?
क्या वह आया?
क्या राम स्कूल गया?

ऐसे वाक्य जो क्या से शुरू होते हैं ऐसे वाक्यों कि बनावट में सबसे पहले Did का प्रयोग किया जाता है उसके बाद subject उसके बाद v1 का प्रयोग होता है। अर्थात वाक्य कि बनावट इस प्रकार होता है।

Did + Subject + (not) + v1?

जैसे उपर दिए वाक्यों को बनाते हैं-

क्या मैंने खाया?            Did I eat?
क्या लड़के स्कूल गए?       Did the boys go to school?
क्या आपने कोशिश की?      Did you try?
क्या राम पढ़ाना चाहता था?   Did Ram want to teach?
क्या तुमने गाली नहीं दी?     Did you not abuse?
क्या मैंने खाया?             Did I eat?
क्या तुमने खेला?            Did you play?
क्या वह आया?             Did he come?
क्या राम स्कूल गया?        Did Ram go to school?

नोट – यहाँ not को हम Subject के पहले Didn’t के रूप में लगा सकते हैं। जैसे-

क्या मैंने नहीं खाया?        Didn’t I eat?

Interrogative Sentence में ऐसे वाक्य जिसे के अंदर क्या, कब, कैसे, क्यों लगा होता है तो ऐसे वाक्यों की बनावट इस प्रकार होती है-

What /When /How /Where /Why + did + subject + (not) + v1?

वह कहाँ गया?                        Where did he go?
बच्चे कब आए?                       When did the children come?
तुमलोग पटना कब गए थे?              When did you go to Patna?
लड़के स्कूल क्यों नहीं गए?              Why did the boys not go to school?
उसने क्या करना चाहा?                 What did he want to do?      
 उसने तुम्हें क्या दिया?                 What did he give you?
आपने कैसे परीक्षा की तैयारी की?         How did you prepare for the examination?
आपने ध्यान क्यों नहीं दिया?            Why didn’t you mind?

तो दोस्तों आज आपने Past Tense के पहला प्रकार Past Indefinite Tense के बारे में पढ़ा। मैं उम्मीद करता हूँ कि Past Indefinite Tense in Hindi के बारे में ये जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी।

दोस्तों, Past Indefinite Tense in Hindi के बारे में अगर कोई प्रश्न आपके मन हो तो आप comment के माध्यम से पूछ सकते हैं।

आपको इन्हें भी जरूर पढ़ना चाहिए-


धन्यबाद

0 comments: