Monday, May 4, 2020

Present perfect tense in Hindi-प्रेजेंट परफेक्ट टेन्स इन हिन्दी


Present perfect tense in Hindi-प्रेजेंट परफेक्ट टेन्स इन हिन्दी 


दोस्तों, इससे पिछले आर्टिकल में हमने Tense किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं, Present Tense के पहले प्रकार Present Indefinite Tense in Hindi तथा दूसरे प्रकार Present Imperfect Tense in Hindi के बारे पढ़ चुके हैं। आज हम Present Tense के तीसरे प्रकार Present Perfect Tense in Hindi के बारे में जानेंगे। 

अगर आप Tense के बारे में नहीं जानते है मेरा ये आर्टिकल पढ़ें। मैंने इस आर्टिकल में ये बताया है कि टेन्स किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं। इस आर्टिकल मैं आपलोगों को ये जानकारी दे दूँ कि Tense तीन प्रकार के होते हैं- Present Tense, Past Tense और   Future Future Tense होता है फिर इन तीनों के चार-चार प्रकार होता है। अगर आप Tense  के बारे में पूरी जानकारी इसी आर्टिकल से लेना चाहते हैं तो आप ये आर्टिकल पढिए मैंने इस आर्टिकल में Tense के बारे में सब कुछ आसान भासा में बताया है-


आपके याद के लिए हम Present Tense के चारों प्रकार लिख देते हैं-
  1. Simple Present Tense या  Present Indefinite Tense 
  2. Present Continuous Tense या Present Imperfect Tense
  3. Present Perfect Tense 
  4. Present Perfect Continuous Tense 
आज के हम इस आर्टिकल में Present Tense के तीसरे प्रकार Present Perfect Tense के बारे में जानेंगे तो चलिए टाइम ज्यादा न लेते हुए हम शुरू करते हैं-

Present Perfect Tense in Hindi-प्रेजेंट परफेक्ट टेन्स किसे कहते हैं 
Present Perfect Tense in hindi-प्रेजेंट परफेक्ट टेन्स इन हिन्दी
Present Perfect Tense in hindi




Present perfect tense की पहचान:-

जिस हिन्दी वाक्य के क्रिया के अंत में चुका है /चुकी है चुके हैं /चुके हो अथवा या है /यी है /ये है /ये हो रहता है उस वाक्य का अनुवाद present perfect tense के अनुसार होता है। जैसे :-

मैं खा चुका हूँ।
तुम पढ़ चुके हो।
वह सो चुका है।
वे लोग दौड़ चुके हैं।
राम जा चुका है।
सीता आ चुकी है।
राम गाना गा चुका है।

ऐसे वाक्यों का अनुवाद हम present perfect tense केअनुसार करते हैं। आइए हम देखते हैं कि ऐसे वाक्यों का अनुवाद present perfect tense में कैसे होता है – 

ऐसे वाक्यों के अनुवाद मे हम सबसे पहले subject को लिखते हैं उसके बाद have /has का प्रयोग करते है फिर verb के तीसरे रूप को लिखा जाता है।

बनाने का नियम:-

Subject + have /has + v3

जैसे हम कुछ वाक्यों को बना कर देखते हैं –

तुम खा चुके हो।     You have eaten.
मैं पढ़ चुका हूँ।       I have read.
वह सो चुका है।       He has slept.
राम जा चुका है।      Ram has gone.
वे लोग दौड़ चुके हैं।   They have run.
मोहन आ चुका है।     Mohan has come.

दोस्तों, अब बात आती है कि have और has  का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है तो आईये हम देखते हैं –

Have का प्रयोग- I, We, You and They और Third person plural number के साथ किया जाता है जैसे लड़के या लड़कियां या बहुत सारे लोग हो तो have का प्रयोग किया जाता है। has का प्रयोग- He, She, It तथा third person singular number हो जैसे किसी ब्यक्ति का नाम हो जैसे राम, स्याम, मोहन हो तो has का प्रयोग किया जाता है। आईये हम इसको एक तालिका से समझते हैं-

Person
Singular
Plural
First Person
I have eaten.
We have eaten. 
Second Person
You have eaten.
You have eaten.
Third Person
He/ She/ It/ Ram has eaten.
They/ The boys have eaten.

Present Perfect Tense in hindi-प्रेजेंट परफेक्ट टेन्स इन हिन्दी
Present Perfect Tense


अब हम जानेंगे present perfect tense के negative sentences के बारे में-
negative sentences ऐसे वाक्य होते हैं जिससे हमे नकारात्मक संदेश मिलता है जैसे कुछ वाक्यों को देखते हैं-

मैंने नहीं खाया है।
वह नहीं जा चुका है।
मैंने नहीं देखा है।
तुम नहीं पढ़ चुके हो।
राम नहीं सो चुका है।
लड़के नहीं आए हैं।

ऐसे वाक्यों कि बनावट में हम सबसे पहले subject उसके बाद have /has उसके बाद not फिर उसके बाद verb का तीसरा रूप लिखा जाता है।

Subject + have /has + not + v3

मैंने नहीं खाया है।     I have not eaten.
वह नहीं जा चुका है।   He has not gone.
मैंने नहीं देखा है।      I have not seen.
तुम नहीं पढ़ चुके हो।   You have not read.
राम नहीं सो चुका है।   Ram has not slept.
लड़के नहीं आए हैं।     The boys have not come.

अब कुछ interrogative sentences को देखतें हैं-

Interrogative sentences ऐसे वाक्य होते हैं जिससे हमसे कोई प्रश्न पूछता है जैसे कुछ वाक्यों को देखते हैं-

क्या मैंने नहीं खाया है?
क्या वह जा चुका है?
क्या वे लोग दौड़ चुके है?
क्या राम सो चुका है?
क्या हमलोग आ चुके हैं?
क्या तुमलोग पढ़ चुके हो?
क्या लड़के खा चुके हैं?

ऐसे वाक्यों का अनुवाद में सबसे पहले have /has को रखा जाता है फिर उसके बाद subject फिर verb का तीसरा रूप रखा जाता है-

Have /has + subject + v3

क्या मैंने खाया है?         Have I eaten?
क्या वह जा चुका है?       Has he gone?
क्या वे लोग दौड़ चुके है?    Have they run?
क्या राम सो चुका है?       Has Ram slept?
क्या हमलोग आ चुके हैं?     Have we come?
क्या तुमलोग पढ़ चुके हो?    Have you read?
क्या लड़के खा चुके हैं?       Have the boys eaten?

दोस्तों, आइए कुछ ऐसे वाक्यों को भी देखते हैं-

तुमने क्या खाया है?
तुम कैसे गए हो?
वह क्यों आया है?
वे लोग कहाँ गए हैं?

ऐसे वाक्यों के अनुवाद में सबसे पहले what /why /where /how इसके बाद have /has फिर subject उसके बाद v3 का प्रयोग किया जाता है।

When /what /why /where /how + have /has + subject + v3

तुमने क्या खाया है?  What have you eaten?
तुम कैसे गए हो?     How have you gone?
वह क्यों आया है?     How has he come?
वे लोग कहाँ गए हैं?   Where have they gone?

दोस्तों, आपने आज इस आर्टिकल में present perfect tense in hindi (प्रेजेंट परफेक्ट टेन्स इन हिन्दी ) के बारे में जाना। आपको टेन्स समझने में यह आर्टिकल बहुत ही हेल्प करेगा। आप इस आर्टिकल से कोई जानकारी जानना चाहते है तो आप कमेन्ट कि माध्यम से जान सकते हैं। 

अब इसके बाद हम टेन्स से जुड़ी Tense के चौथे प्रकार present perfect continuous tense के बारे में जानेंगे। अगर आप को ये जानकारी अच्छी लगे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ shear करें।  

धन्यबाद 

यह भी आपको जरूर पढ़ना चाहिए.......


Present perfect tense in Hindi   


0 comments: