Sunday, April 26, 2020

present imperfect tense in hindi


Present Imperfect Tense
Present Imperfect Tense kise kahte hain?
present imperfect tense,present imperfect tense hindi
present imperfect tense



दोस्तों, इससे पिछले पोस्ट में हम ने ये जाना था कि Present Tense किसे कहते हैं और Present Tense कितने प्रकार के होते हैं। Present Tense के प्रकार में से हम Present Indefinite Tense जान चुके हैं। आज हम जानेंगे कि Present Imperfect Tense kise kahte हैं?
present imperfect tense,present imperfect tense hindi
present imperfect tense


Present Imperfect Tense को हम Present Continuous Tense या Present Progressive Tense भी कहते हैं।


Tense (काल) किसे कहते हैं और ये कि तने प्रकार के होतेहैं?



Present Indefinite Tense किसे कहते हैं?



दोस्तों आइए देखते हैं Present Imperfect Tense कि पहचान :-

पहचान:- जिस हिन्दी वाक्य के क्रिया के अंत में रहा हूँ /रही हूँ /रहे हैं /रहे हो /रही हो /रहा है /रही है लगा रहे उस वाक्य का अनुवाद प्रायः Present Imperfect Tense में होता है।

जैसे :-

मैं पढ़ रहा हूँ।

तुम हँस रहे हो।

वह दौड़ रहा है।

बच्चे खेल रहे ह।

दोस्तों ऐसे वाक्यों कि English अनुवाद के लिए – कर्ता के बाद am /is /are लगाया जाता है और उसके बाद verb में ing जोड़ कर वाक्य कि बनावट पूरी की जाती है।

बनावट:- Subject + am/is/are + V-ing.

अब उपर दिए गए वाक्यों को बना कर देखते हैं-


मैं पढ़ रहा हूँ।            I am reading.

तुम हँस रहे हो।         You are laughing.

वह दौड़ रहा है।        He is running.

बच्चे खेल रहे हैं।         The boys are playing.


दोस्तों अब हम जानेंगे am/is/are/ का प्रयोग कर्ता के साथ कैसे किया जाता है मतलब किस कर्ता के साथ am  का, किस कर्ता के साथ is का तथा किस are का प्रयोग किया जाता है।
आइए एक तालिका से समझते हैं-

Person
Singular
Plural
First Person
I am eating.
We are eating.
Second Person
You are eating.
You are eating.
Third Person
He /She /It /Ram is eating.
The/ The boys are eating.


दोस्तों, First Person Singular Number के साथ मतलब ‘I’ के साथ am का प्रयोग किया जाता है।
First Person Plural Number, Second Person Singular और Plural number तथा Third Person Plural number के साथ are का प्रयोग किया जाता है।
Third Person Singular number साथ is का प्रयोग किया जाता है।


हम अब जानेंगे Present Imperfect Tense में Negative और Interrogative Sentences के बारे में-


Negative Sentences:-

सबसे पहले हम ये जानेंगे कि Negative Sentence किसे कहते हैं?

जिस वाक्य में नहीं प्रयुक्त हो, यानी वाक्य नकारात्मक हो उसे Negative Sentence कहते हैं। यहाँ ऐसे वाक्यों में am/ is /are के बाद not लगाया जाता है। जैसे-



मैं नहीं रो रहा हूँ।                  I am not weeping.

तुम नहीं पढ़ रहे हो।             You are not reading.

वह नहीं जा रहा है।               He is not going.

वे लोग नहीं खेल रहे हैं।         They are not playing.

राम स्कूल नहीं जा रहा है।     Ram is not going to school.

Tense (काल) किसे कहते हैं और ये कि तने प्रकार के होतेहैं?

Present Indefinite Tense किसे कहते हैं?


Interrogative Sentences:-

Interrogative Sentences वैसे वाक्यों को कहा जाता है जिस वाक्य के द्वारा कोई प्रश्न किया जाता है। जैसे –



क्या मैं खेल रहा हूँ?

क्या तुम जा रहे हो?

क्या राम सो रहा है?

क्या वे लोग आ रहे हैं?

राम कहाँ जा रहा है?

तुम क्यूँ दिल्ली जा रहे हो?

तुम क्या कर रहे हो?

  •             जब Present Imperfect Tense में वाक्य क्या से शुरू  हो तो उस वाक्य कि बनावट इस प्रकार होता है-


Am /is /are + Subject + V-ing?

जैसे उपर दिए गए वाक्यों को English Translate करते हैं-

क्या मैं खेल रहा हूँ?         Am I playing?
क्या तुम जा रहे हो?         Are you going?
क्या राम सो रहा है?         Is Ram sleeping?
क्या वे लोग आ रहे हैं?       Are they coming?


  •            जब Present Imperfect Tense के वाक्य में कर्ता के बाद क्या,कब,कैसे,क्यूँ,कौन रहता है तो वाक्य कि बनावट इस प्रकार हो जाती है-


What / When / Why / who / How + am/is/are + Subject + V-ing?

जैसे –

तुम क्यूँ दिल्ली जा रहे हो?    Why are you going to Delhi?   
तुम क्या कर रहे हो?         What are you doing?
वह क्यूँ सो रहा है?           Why is he sleeping?
राम कब स्कूल जा रहा है?     When is Ram going to school?
वे लोग क्यों आ रहे हैं?        Why are they coming?



दोस्तों, मैं आसा करता हूँ कि आप लोगों को मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा होगा और इस पोस्ट को पढ़ ने के बाद Present Imperfect Tense के बारे में बहूत सारी जानकारी होई होगी।

Thank You.

0 comments: